एक लडकी थी दीवानी सी

 एक लडकी थी दीवानी सी एक लड़के पर वो मरती थी ,  नज़रें झुका के शर्मा के गलियों से गुज़रा करती थी ।





आपको यह सब बहुत फिल्मी लग रहा होगा ना , लेकिन मैं आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताना चाहता हूं जो कुछ ऐसी ही थी ।
जी हां यह कहानी एक लड़की की है जो एक लड़के से 2 साल से बहुत प्यार करती थी , सुबह शाम बस उसी के बारे में सोचा करती थी । वो लड़का उसी के मोहल्ले का था । दोनों ही एक दूसरे को रोज़ देखा करते थे और देखते ही अपनी नज़रें चुरा लिया करते थे ।
एक दिन लड़की अपने छत पर कपड़े सुखाने जाती है तो देखती है कि लड़का भी अपने घर के छत पर बैठा हुआ था , लड़के की भी नज़र लड़की पर पड़ती है और वो उसे देखते ही हस देता है ।
इसपर लड़की बहुत ख़ुश होती है यह सोच कर कि शायद वो भी उससे प्यार करता है ।
धीरे - धीरे दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो जाती है , ऐसे ही रोज़ बात करते - करते एक दिन लड़की बहुत घबराते हुए लड़के से पूछती है कि क्या तुम मुझसे प्यार करते हो ! एक बार तो लड़का एकदम चौंक जाता है पर थोड़ी ही देर में वो लड़की को देखकर मुस्कराने लगता है और लड़की से पूछता है कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो , तो लड़की घबराते हुए शर्म से कहती है " हां "  मै  तुमसे 2 साल से प्यार करती हूं पर कभी हिम्मत नहीं हुई तुमसे यह कह पाने कि ।
इस पर लड़का हस के कहता है कि यार तुमने तो बहुत ज़्यादा इंतजार कराया है मुझे सिर्फ इतना सुनने के लिए कि तुम भी मुझसे प्यार करती हो। इस पर लड़की लड़के को देख कर पूछती है कि क्या तुम भी मुझसे प्यार करते हो ?
इस पर लड़का एक बार फिर मुस्करा कर कहता है " हां " मै भी तुमसे कई सालों से प्यार करता आ रहा हूं पर मेरी भी कभी हिम्मत नहीं हुई तुम्हे ये कह पाने कि ।
बस फिर क्या था , दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार किया और खुशी खुशी एक साथ रहने लगे ।

Comments

Popular posts from this blog

Love story in hindi

Love story in hindi asif.khushi

Love story in hindi