एक लडकी थी दीवानी सी
एक लडकी थी दीवानी सी एक लड़के पर वो मरती थी , नज़रें झुका के शर्मा के गलियों से गुज़रा करती थी । आपको यह सब बहुत फिल्मी लग रहा होगा ना , लेकिन मैं आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताना चाहता हूं जो कुछ ऐसी ही थी । जी हां यह कहानी एक लड़की की है जो एक लड़के से 2 साल से बहुत प्यार करती थी , सुबह शाम बस उसी के बारे में सोचा करती थी । वो लड़का उसी के मोहल्ले का था । दोनों ही एक दूसरे को रोज़ देखा करते थे और देखते ही अपनी नज़रें चुरा लिया करते थे । एक दिन लड़की अपने छत पर कपड़े सुखाने जाती है तो देखती है कि लड़का भी अपने घर के छत पर बैठा हुआ था , लड़के की भी नज़र लड़की पर पड़ती है और वो उसे देखते ही हस देता है । इसपर लड़की बहुत ख़ुश होती है यह सोच कर कि शायद वो भी उससे प्यार करता है । धीरे - धीरे दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो जाती है , ऐसे ही रोज़ बात करते - करते एक दिन लड़की बहुत घबराते हुए लड़के से पूछती है कि क्या तुम मुझसे प्यार करते हो ! एक बार तो लड़का एकदम चौंक जाता है पर थोड़ी ही देर में वो लड़की को देखकर मुस्कराने लगता है और लड़की से पूछता है कि क्या तुम मुझसे प्यार क...